शिमला। हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाने का फैसला लिया गया है। वहीं, शिक्षक पहले की तरह स्कूलों में आकर ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। पुराने आदेशों के तहत विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद रखा गया था।
