Spread the love

शिमला। प्रदेश के शिमला जिले की ठियोग विधानसभा हलके से तीन बार विधायक रहे राकेश वर्मा नहीं रहे। उनका बुधवार देरशाम हृदयगति रुकने से देहांत हो गया। सीने में तेज दर्द पर उन्हें आईजीएमसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आईजीएमसी अस्पताल शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। राकेश वर्मा ठियोग विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे थे। वे पहली बार 1993 में भाजपा के टिकट पर ठियोग से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे 2003 और 2007 में निर्दलीय चुनाव जीतकर एमएलए बने थे। 
उधऱ, प्रदेश के शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारद्वाज ने कहा कि वे राकेश वर्मा के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर हतप्रत हैं, निशब्द हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग-कुमारसैन समेत पूरे प्रदेश ने एक युवा नेता खो दिया। राकेश वर्मा एक सच्चे समाजसेवी के साथ-साथ ईमानदार शख्सियत थे। उन्होंने भगवान से दिवंग्त आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *