Spread the love

कुल्लू। उपायुक्त (पीठासीन अधिकारी) आशुतोष गर्ग ने जिला योजना समिति कुल्लू के निर्वाचित सदस्यों की सूची की अधिसूचना जारी की है।
समिति में जिला परिषद कुल्लू के 13 सदस्यों में वार्ड-एक वशिष्ठ से मीना ठाकुर, लराकेलां वार्ड से अरूणा ठाकुर, बरशैणी वार्ड से रेखा देवी, ज्येष्ठा से रूकमणी देवी, धाउगी से विभा सिंह, चायल से पूरण चंद, बाड़ी से देविन्द्र सिंह, लझेरी से जीवन ठाकुर, कोठीचैहणी वार्ड से मान सिंह, जरड़ भुट्टी कलौनी से आशा ठाकुर, मोहल से गुलाब सिंह, डुघीलग से दीपिका तथा नसोगी से वीर सिंह शामिल हैं।
नगर परिषद/नगर पंचायतों से नगर पंचायत भुंतर वार्ड-एक से मीना ठाकुर, नगर पंचायत आनी वार्ड-दो से शशी मल्होत्रा तथा नगर पंचायत बंजार के वार्ड नम्बर-दो से आशा शर्मा शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed