Spread the love

धर्मशाला। प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रेड क्रॉस अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने की। अविनाश राय खन्ना ने अपने विषय वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आने वाला समय मे देश को आगे बढ़ाने व शक्तिशाली बनने में युवाओं की एहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि देश व समाज की रचना एवं निर्णय के युवाओं की अग्रमी भूमिका है, यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि आज भारत एक युवा राष्ट्र है।

खन्ना ने कहा कि एक समस्य के समाधान हेतु हमारे पर 3 विकल्प होते है एक समस्या की अनदेखी करने, दूसरा उसको उचित जगह रिपोर्ट करना और तीसरा स्वयं खुद मदद करना। मेरा मानना है कि तीसरा विपकल्प सबसे उत्तम है जहां हम खुद आहे बड़के समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिरमौर के बस चालक सत पाल ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए 25 सवारियों की जान बचाई। यह आपने आप मे बड़ा उदाहरण हैं। किसी भी प्रकार की घटना की अनदेखी करने कोई हल नहीं है। 

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हम मौलिक अधिकारों की बात करते हैं, पर हमें भारत के संविधान के आर्टिकल 51ए में लिखी 11 मौलिक कर्तव्य की ओर भी देखना चाहिए। हम इस सब कर्तव्यों को कंठस्थ करना है। इससे काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश और समाज की भलाई के लिए आगे आये और अग्रणी भूमिका निभाएं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *