Spread the love

शिमला।प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में लेलु पुल के पास हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार तड़के सेब की पेटियों से लदी पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। लेलु पुल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही पिकअप के परखच्चे उड़ गए और हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही ठियोग पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और हादसे का शिकार हुए लोगों को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान प्रताप सिंह (33), अनूप सिंह (27) निवासी गांव बागड़ा, तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं दीपक नामक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने इसी संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *