सोलन। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आने पर आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हो गई है। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत प्रदेश के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इसका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया, इस दौरान सुरेश कश्यप के अलावा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, डॉ. राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, केएल ठाकुर, रश्मिधर सूद, डेज़ी ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में शुभारंभ हो गया है। हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है। उन्होंने कहा – हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में देश के सभी वर्गों को जगह दी, इसके लिए वे प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा की देश के नेतृत्व में हिमाचल अग्रमी भूमिका में है। देश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल से है।
उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया कि वह उनको इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने आए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कि उन्होंने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे अपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोकसभा में हो, पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सब मिल कर जनता की सेवा करने आए हैं और उसमें हम कभी कोई कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज हर घर को नल योजना के अंतर्गत अगले 3 साल में सबको घर मे जल प्राप्त होगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार की शबरी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्वला योजना और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत हर घर को चूल्हा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत्पर है।

