Spread the love

शिमला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शिमला ग्रामीण के शोघी में स्वागत कार्यक्रम को लेकर यात्रा प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने एक समीक्षा बैठक ली। बैठक में शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शोघी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा और यात्रा को लेकर भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल पूरी तरह से तैयार है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी स्वागत में उपस्थित रहेंगे। यह बात शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान बताई। दिनेश शर्मा ने कहा कि शोघी बाजार को स्वागत के लिए सजाया जा रहा है और भाजपा के झंडे पूरे बाजार में लगाए जाएंगे।

उधर, संजीव कटवाल ने बताया केंद्र मंत्री को लेकर शिमला ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लगभग 400 से अधिक कार्यकर्ता उनका शोघी पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा यहां लगभग 4 बजे पहुंचेगी और यात्रा में रथ भी चलाया जाएगा।  बैठक में यात्रा को लेकर तैयारियों को विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ईश्वर रोहाल, पूर्ण नंद वर्मा, नरिन्द्र शर्मा, आशा कश्यप, प्रमोद शर्मा, इंदर ठाकुर, आशीष, अजय ठाकुर, गुलाब सिंह उपस्थित रहे।
बाक्स 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *