Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 300 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान मंडी में 69, कांगड़ा में 61, चंबा जिले में 56, शिमला में 49, कुल्लू में 24, हमीरपुर में 23, बिलासपुर में 6, लाहौल-स्पीति में 5, सोलन में 4, किन्नौर में 2 और सिरमौर में एक मामला पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 210719 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 204451 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मंगलवार को 284 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 2705 एक्टिव केस हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed