Spread the love

केलांग। नेहरू युवा केन्द्र संगठन,  युवा कार्यक्रम  एवं खेल मंत्रालय  भारत सरकार की ओर से  भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ  के पवित्र और पावन पर्व को  देश भर में  “आज़ादी का  अमृत महोत्सव ” के तहत” फिट इंडिया फ़्रीडम रन” का कल  शिमला में  प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन किया गया था। 
इसी सन्दर्भ में आज नेहरू युवा केंद्र केलांग द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय केलांग रास बिहारी बोस चौक केलांग में आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर डॉ. राम लाल मारकंडा ने महान स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण कर  स्वाधीनता संग्राम में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात उपस्थित युवाओं को आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने और फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ दिलाई गई और राष्ट्र गान गया गया ।
डॉ. मारकंडा ने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश आधा घंटा रोज फिट इंडिया डोज को घर घर तक पहुंचाएं और अपने परिवार और समुदाय के लोगों को रोज आधा घंटा व्यायाम करने के लिए प्रेरित करें, ताकि हमारा समूचा राष्ट्र विशेष कर युवा शारीरिक रूप और मानसिक रूप से फिट रहे । इस अवसर पर जिला के करीब 80 युवाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र संगठन  के उपनिदेशक राम सिंह थामस  ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्ति और युवाओं का आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed