Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के हमीरपुर जिले में 95 वर्षीय बुजुर्ग की इस संक्रमण से मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से कुल 3505 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 153 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान शिमला जिले में 32, मंडी में 31, चंबा व कांगड़ा जिलों में 21-21, कुल्लू में 20, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 6, ऊना में 5, सोलन में 4, सिरमौर में 2 और लाहौल-स्पीति जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 206027 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 201270 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शनिवार को 72 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1217 एक्टिव केस हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *