Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में वीरवार को एक ही गांव के 6 लोगों समेत कुल 11 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 की पुष्टि रैपिड एंटीजन टैस्ट में हुई है। जबकि, आरटी-पीसीआर टैस्ट में एक पॉजीटिव मामला सामने आया है।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि जिला में वीरवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 793 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 पॉजीटिव निकले। बड़सर उपमंडल के बड़ाग्रां क्षेत्र के गांव चौकी में 16 वर्षीय लडक़ा, 8 वर्षीय लडक़ी, 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 70 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जलाड़ी क्षेत्र के गांव चुनन की 31 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भलेड़ा की 35 वर्षीय महिला और वार्ड नंबर-8 हमीरपुर की 38 वर्षीय महिला तथा 14 वर्षीय लडक़ी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इनके अलावा आरटी-पीसीआर टैस्ट में जाहू कलां का एक 2 वर्षीय बच्चा संक्रमित पाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *