Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता, समन्वयक, प्रवक्ता और मीडिया पेनेलिस्ट नियुक्ति कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने सोमवार को यहां बताया कि पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, सोहन लाल ठाकुर, संजय रत्न, नरेश चौहान और दीपक शर्मा को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, आईएन मेहता को मीडिया समन्वयक बनाया गया है।

उधर, डॉ. राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रेम कौशल, अलका नन्दा, अमन सेठी, इन्दु पटियाल, विजय डोगरा, जय कुमार आजाद, प्रदीप वर्मा, किरण धांटा, कुशल जेठी, अजीत कुमार नेहरिया, नरेश कुमार ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, तेजस्वी शर्मा, प्रिया शर्मा, अभिषेक राणा को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, मीडिया पेनेलिस्ट में केशव नायक, सौरभ चौहान, विनय शर्मा, आकाश शर्मा, मोनिता चौहान, इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा, भारती चौधरी व सूर्य बोरिस को बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *