Spread the love

कुल्लू। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार कार्य कर रही है और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार काम कर रही है, हिमाचल में विकास की गति दोगुना बढ़ गई है। निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता है और वह हिमाचल की परिस्थितियों से खुद अवगत है, वह यहां प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे मंगलवार को कुल्लू मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
टंडन ने कहा कि आने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा के कार्यकर्ता तैयार है और बूथ स्तर पर इसकी विस्तृत योजनाएं भी बन रही है। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 को लेकर भी हम धरातल पर काम कर रहे हैं और इस बार एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार 2022 में स्थापित होने जा रही है, इसके लिए हम सुदृण रूप से कार्य कर रहे हैं।इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में पूछा और विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही इनके बारे में अपने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक जागरूकता लाने के लिए कहा और मिशन रिपीट 2022 को कामयाब करने के लिए बूथ स्तर पर मेहनत करने के लिए आग्रह किया। वहीं, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री व विधानसभा उपाध्यक्ष खिमी राम से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट भी की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष भीमसेन, मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, जिला प्रभारी संजीव कटवाल, सह प्रभारी नरेश चंदेल, मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, पूर्णकालिक सुरेश शर्मा, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ में जिला के संयोजक, प्रदेश में मोर्चा पदाधिकारी, जिला में मोर्चा पदाधिकारी, मंडल के संयोजक और नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *