????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला में रिज मैदान और माल रोड पर रखे गए बैंचों पर आम लोग व सैलानी बैठ नहीं पाएंगे। कोरोना वायरस से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इन बैंचों पर अब केवल मात्र बुजुर्ग और बीमार लोग ही बैठ पाएंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त आदित्य नेगी आदेश जारी कर दिए हैं। 
जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने सोमवार को यहां बताया कि कोविड महामारी की सुरक्षा के दृष्टिगत माल रोड एवं रिज मैदान के बैंचों पर आम जनता एवं पर्यटकों के बैठने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि यह आदेश वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार लोगों पर लागू नहीं होंगे तथा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदित्य नेगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिमला इन आदेशों की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश सुरक्षा के दृष्टिगत लागू किए गए हैं, क्योंकि पर्यटकों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा था तथा कोविड महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed