शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 20 जुलाई 2021, मंगलवार को ज़िला सोलन के अर्की मंडल की होने जा रही मंडल की बैठक के समापन सत्र को दोपहर 2 बजे संबोधित करेंगे। यह बैठक अर्की स्थित गऊ सदन में होगी। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए भाजपा प्रभारी कल चंडीगढ़ से 11 बजे अर्की के लिए रवाना होंगे और बैठक को संबोधित करने के बाद वापिस चंडीगढ़ जाएंगे।
