Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को शिमला के जाखू स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उनके साथ थीं। राज्यपाल के रूप में यह उनका राजभवन से बाहर का पहला दौरा था।इसके पश्चात, राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और और हनुमान की विशाल प्रतिमा के समक्ष तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने यहां की भव्यता व सुंदर वातावरण की जमकर तारीफ की। राज्यपाल ने कहा कि भगवान हनुमान हिमाचल प्रदेश के नागरिकों पर अपनी अपार कृपा बनाए रखें और सभी को उत्तम स्वास्थ्य दें। उन्होंने प्रार्थना की कि देशवासियों को कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति देने में प्रभु हनुमान कृपा बनाएं। उन्होंने कहा कि यह स्थान न केवल धार्मिक बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और भविष्य की योजनाओं की भी उन्हें जानकारी दी गई है।
उपमण्डलाधिकारी मंजीत शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और मंदिर के पुरातन महत्व व इतिहास से उन्हें अवगत करवाया। राज्यपाल के सचिव प्रियातु मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed