शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 138 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान प्रदेश के चंबा जिले में 40, मंडी में 26, कांगड़ा में 16, बिलासपुर में 12, शिमला में 11, हमीरपुर में 8, सोलन में 7, किन्नौर व सिरमौर जिले में 5-5, कुल्लू व ऊना जिलों में 3-3 और लाहौल-स्पीति जिले में दो मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 203563 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 198732 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शुक्रवार को 159 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1335 एक्टिव केस हैं।
