Spread the love

शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी, प्रभा वर्मा, नेक चंद वर्मा, बीडीसी सदस्य लेखराज कौंडल, जीतराम ठाकुर, जानकी नन्द, देवी राम भंडारी, कुंदन लाल, लता हिमराल व सभी 10 पंचायतों के प्रधान, घनश्याम, सीएल वर्मा, पूनम, सूर्यवंशी, देवेन्द्र हिमराल ने एक सयुंक्त बयान में दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश विशेष कर शिमला ग्रामीण जो पूर्व में उनका निर्वाचन क्षेत्र रहा, उसमें किये गए विकास कार्यों के प्रति यह क्षेत्र सदैव उनका आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने अपना एक महान नेता खो दिया है जो हमेशा ही लोगों के दुख दर्द को दूर करने के लिए प्रयासरत रहता था। आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनके योगदान के लिए यह प्रदेश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *