शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के जिलाध्यक्ष रवि मेहता, शिमला शहरी मण्डल अध्यक्ष राजेश शारदा व कसुम्पटी मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला व मण्डल कार्यकारिणियों में विस्तार किया है।
भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष रवि मेहता ने बताया कि महाशय मीनाक्षी सूद, शिमला, मीरा राठौर, बल्देयां तथा मीना कश्यप, नालदेहरा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
कसुम्पटी मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने कसुम्पटी मण्डल में विस्तार करते हुए रमेश ठाकुर व रीना शर्मा को मण्डल उपाध्यक्ष, इंदू शर्मा को मण्डल सह मीडिया प्रभारी तथा नवीन बाॅबी को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
