शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से पांच मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 3 और हमीरपुर व चंबा जिलों में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 3413 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 344 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान कांगड़ा जिले में 123, चंबा में 43, मंडी में 39, हमीरपुर में 37, शिमला में 24, सिरमौर में 21, कुल्लू में 19, बिलासपुर में 16, ऊना में 9, सोलन में 6, किन्नौर में 4 और लाहौल-स्पीति जिले में 3 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 200043 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 193418 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 576 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 3193 एक्टिव केस रह गए हैं।
