Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लिए माइक्रो टेक फाउंडेशन द्वारा 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माइक्रो टेक के सुबोध गुप्ता का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया और कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने में यह सहायक सिद्ध होगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि संकट की घड़ी में माइक्रो टेक फाउंडेशन प्रदेश की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन पहले ही राज्य के लिए 2000 ऑक्सीमीटर, 1000 इन्फ्रारेड थर्मामीटर और दो एम्बुलेंस उपलब्ध करा चुका है। माइक्रो टेक फाउंडेशन के सुबोध गुप्ता ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि फाउंडेशन भविष्य में भी प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ. आरएन बत्ता शिमला से, जबकि उपायुक्त सोलन केसी चमन कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *