शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3396 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 887, शिमला में 442, मंडी में 389, सोलन में 354, हमीरपुर में 298, सिरमौर में 253, बिलासपुर में 229, ऊना में 187, चंबा में 176, कुल्लू में 109, किन्नौर में 48 और लाहौल-स्पीति जिले में 24 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 170074 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 132406 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और बुधवार को 3090 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 35124 एक्टिव केस हैं।
