????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू। जिला में 18 से 45 साल आयु के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील चन्द्र ने कुल्लू से किया। वैक्सीनेशन प्रातः 10 बजे आरंभ हुई। कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्लाॅट बुकिंग के बावजूद लोग अपनी बारी से पहले ही टीका केन्द्रों पर पहुंच रहे थे। टीका लगवाने के उपरांत युवाओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी दिखाई दे रही थी। वे अपने आप को अब काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
 डाॅ. सुशील चंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला कुल्लू में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जिलाभर में 14 सेंटर स्थापित किए गए थे। इनमें आनी उपमंडल में सिविल अस्पताल आनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश, निरमंड खंड में सिविल अस्पताल निरमंड, बंजार में सिविल अस्पताल बंजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी, नगर में सिविल अस्पताल मनाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर, जरी में आरएच कुल्लू, सिविल अस्पताल तेगूबेहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुट्टी और पीएचसी गडसा शामिल हैं। सभी केन्द्रों में निश्चित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई थी। वैक्सीनेशन के कार्य को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए प्रशिक्षित स्टाॅफ की तैनाती सभी केन्द्रों में की गई थी।
  सीएमओ डॉ. सुशील ने कहा कि टीकाकरण का दूसरा सत्र 20 मई को होगा और इसके लिए स्लाॅट बुकिंग दो दिन पहले 18 तारीख को की जाएगी। जिसने टाइम स्लाॅट और शेड्यूल कोविन पोर्टल से प्राप्त किया है, केवल वही लोग वैक्सीन लगाने के लिए आएं। एक सेंटर पर 100 लोगों को वेक्सीनेशन होगा, स्लॉट बुक हो जाने पर लोग बुकिंग नहीं कर सकेंगे। जिला में पांच सत्रों में कुल 7100 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जानी है। प्रथम सत्र में 1400 लोगों को यह वैक्सीन प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि 45 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को पहले की तरह वैक्सीनेशन जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि टीका लगवाने के बाद भी मास्क का अच्छे से उपयोग और सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना करते रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *