Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला जिला में बढ़ते कोरोना पर चिंता प्रकट करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि गांधी हेल्पलाइन से जो भी व्यक्ति सम्पर्क कर किसी भी सहयोग या सहायता की गुहार लगाते हैं, उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
आज शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस ने पूर्व की भांति इस बार भी कोरोना प्रभावित लोगों की हर प्रकार की मदद का बेड़ा उठाया है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा करना है। उन्होंने कहा कि गांधी हेल्पलाइन लोगों की सेवा का एक प्रमुख केंद्र है और सेवा, समर्पण व सद्भाव के प्रण को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों को गांधी हेल्पलाइन के तहत की गई दैनिक सेवा का पूरा ब्यौरा रखते हुए इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित गांधी हेल्पलाइन कंट्रोल रूम को देनी होगी।
इस दौरान जिला में हॉल ही में हुई भारी वर्षा व ओलावृष्टि से हुए  बागवानों व किसानों के नुकसान पर भी चर्चा की गई। बैठक में शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण गोपाल शर्मा, ठियोग अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह, रोहड़ू अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, रामपुर अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, कुसम्पटी अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, जुब्बल कोटखाई अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, चौपाल अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता के अतिरिक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, ठाकुर सिंह भरमौरी, जगत सिंह नेगी, रवि ठाकुर, दवेंद्र जग्गी, हरिकृष्ण हिमराल, अमित नंदा, सत्यजीत नेगी, अतुल शर्मा, आशा कंवर, राजेंद्र वर्मा, विश्व राज चौहान, पवन चौहान व राजीव वर्मा ने भी भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *