शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 53 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान राज्य के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में 18 मरीजों की मौत हुई है। सोलन जिले में 8, शिमला जिले में 7, मंडी व सिरमौर जिले में 5-5, चंबा में 4, ऊना में 3, हमीरपुर में 2 और किन्नौर जिले में एक मरीज की इस वायरस से मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1925 मरीजों की मौत हो चुकी है।
