Spread the love

काजा। लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल में शनिवार को तीन नए कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं।  वहीं, पांच मरीजों ने कोरोना पर विजय पाई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 47 सैंपल लिए। इनमें से 43 आरएटी और 4 आरटीपीसीआर सैंपल हैं, जिसमें तीन सैंपल पाॅजिटिव पाए गए। इनमें एक 20 वर्षीय युवक माने गांव का पाजिटिव पाया गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ सोलन से पिछले कल पहुंचा था। दोनों दोस्त नेगेटिव आए हैं। पाॅजिटिव युवक को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही प्राइमरी कांटेक्ट को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आईसोलेट कर दिया है। 
वहीं, ताबो में दो मजदूर पाजिटिव आए हैं। इनमें एक 25 वर्षीय युवक और एक 38 वर्षीय महिला शामिल है। इनके सभी प्राईमरी कांन्टेक्ट के सैंपल लिए गए, जोकि नेगेटिव आए हैं। दोनों मरीजों को आईसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों को इलाज भी शुरू कर दिया है। स्पीति में अभी पाजिटिव केस की संख्या 651 हो गई है, जबकि 602 मरीज की रिकवर हो चुके हैं। स्पीति में अभी एक्टिव केस 46 हैं। इसके साथ ही 3 मृत्यु कोविड से हो चुकी है।

स्पीति आने पर होगा सभी का कोविड टेस्ट 

काजा प्रशासन अब टेस्टिंग अधिक से अधिक बढ़ाने जा रहा है। इसी कड़ी में अब स्पीति घाटी में आने पर हर व्यक्ति को टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्पीति में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को टेस्ट करेगी। इस व्यवस्था को इसलिए शुरू किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले व्यक्ति की ट्रेसिंग पहले ही हो जाए और संक्रमण आगे गांव में न फैले।खंड चिकित्सा अधिकारी डा. तेंजिन नोरबू ने बताया कि शनिवार को तीन नए कोरोना पाजिटिव मरीज आए हैं, जबकि पांच मरीज रिकवर हो गए हैं। प्राइमरी कांटेक्ट को आईसोलेट किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *