Spread the love

हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हमीरपुर उपमंडल के 16 मकानों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इनमें मिनी कंटेनमेंट जोन की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। एसडीएम डॉ. चिंरजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत कुठेड़ा के वार्ड नंबर-7, ग्राम पंचायत धलोट के वार्ड नंबर-4, स्वाहल पंचायत के वार्ड नंबर-3, दड़ूही पंचायत के गांव बरनार और सस्तर, पांडवीं पंचायत के वार्ड नंबर-1 और 3 तथा नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 का एक-एक मकान मिनी कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर-5 के दो मकानों, गसोता पंचायत के वार्ड नंबर-5 और नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 अणु के 3-3 मकानों में भी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *