शिमला। शिमला जिले के कोटखाई तहसील के अंतर्गत, रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गए। वहीं एक अत्यंत दुखद घटना यह हुई कि इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से 6 घर राख हो गए और एक बुजर्ग महिला के आग की चपेट में आने से मौत का समाचार है।
उधर, कलबोग वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल काल्टा ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित व प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
