शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। साथ ही महिला विंग के जिला संगठकों की भी नियुक्तियां कर दल गई हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर के सुझाव व प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने इसे हरी झंडी दे दी है।
प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी में ज्ञान कुमारी व बबीता ओबराॅय को महिला उपाध्यक्ष, लीला शर्मा, संतोष शर्मा, पुष्पा देवी नेगी, चमेलू देवी कश्यप व शकुंतला ठाकुर को महासचिव, सलोचना देवी, निर्मला कुमारी, सुजाता चौधरी, बर्फी देवी, समीरा शर्मा, अंजू चौधरी व कमला भारद्वाज को सचिव, सुनीता ठाकुर, यशोदा देवी, राजेन्द्रा कुमारी, कांता देवी को सह-सचिव बनाया गया है।
उधर, संगठन में 6 जिलों में कांग्रेस सेवादल की जिला महिला संगठक की नियुक्तियां भी की गई हैं। इसमें चंबा जिला संगठक चंचल कुमारी, कांगड़ा जिला संगठक बबीता कटोच, ऊना जिला संगठक परमजीत कौर, हमीरपुर जिला संगठक संगीता कुमारी शर्मा, कुल्लू जिला संगठक कृष्णा ठाकुर व सोलन जिला संगठक अमृता कश्यप को बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस बीच, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा व प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर ने सभी जिला महिला संगठक को जल्द से जल्द अपनी जिला कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजने के आदेश दिए हैं।
