शिमला।
हिमाचल प्रदेश में सभी कार्यालय अब 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस संबंध में वीरवार को आदेश जारी कर दिए गए। पहले ये कार्यालय 26 मार्च तक बंद रखे गए थे, लेकिन अब यह अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ अन्य कार्यालय भी बंद रहेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि इस दौरान केवल वे ही विभाग खुले रहेंगे और आवश्यक श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को घर पर ही रहने को कहा है वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और शहर को छोड़कर कहीं न जाएं, क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें किसी भी वक्त बुलाया भी जा सकता है।
