शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस से चार और मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें, मंडी, सिरमौर और ऊना जिलों में हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 997 हो गया है। उधर, प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 75 नए मामले पाजिटिव आए हैं। ऊना जिले में 22, कांगड़ा में 16, सोलन में 14, हमीरपुर व बिलासपुर में 5-5, शिमला में 4, मंडी व सिरमौर में 3-3, कुल्लू में 2 और चंबा जिले में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 59750 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 57982 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 74 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 757 एक्टिव केस हैं।
