Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया की जिला में भारी बर्फबारी के बावजूद जिला की मुख्य सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भारी बर्फबारी के बावजूद सड़क बहाली का कार्य यु्द्धस्तर पर करते हुए सड़कों को तुरंत साफ किया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार कि असुविधा न हो और यातायात भी सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि जिला के खडापत्थर, खिड़की, नारकंडा आदि मार्गों को तुरंत करवाई करते हुए बहाल किया गया है।

आदित्य नेगी ने शिमला-फागू सड़क की बहाली के कार्य कि व्यक्तिगत निगरानी कर यातायात के लिए सुचारू करवाया। उन्होंने बताया कि शिमला नगर की सभी सड़कों को यातायात व आवागमन के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के संपर्क मार्गों को खोलने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने और जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई है, वहां तुरंत बहाल करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही जल शक्ति विभाग को जलापूर्ति सुचारू रूप से प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए जलापूर्ति की निरंतरता को सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि सड़क बहाली के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं सभी अधिकारी  निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को किसी प्रकार कि असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *