Spread the love

हमीरपुर। जिला में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले पाजिटिव आए हैं। जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 9 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार को जिले भर में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 425 सैंपल लिए गए, जिनमें से 9 की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। पाॅजीटिव पाए गए लोगों में वार्ड नंबर 2 हमीरपुर के 59 और 45 वर्षीय दो व्यक्ति, वार्ड नंबर 10 रामनगर का 25 वर्षीय युवक, झनियारा क्षेत्र के गांव डिब का 67 वर्षीय व्यक्ति, दोसड़का हमीरपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, गौड़ा कलां हमीरपुर की एक महिला, बंगाणा के गांव बुधन का 18 वर्षीय युवक और गांव चबूतरा का 62 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में भी 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।

वहीं, जिला में शनिवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 5 महिलाएं कोरोना पाॅजीटिव पाई गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव भोरंज की 39 वर्षीय, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव घिरथेरी की 35 वर्षीय, लाहड़ क्षेत्र के गांव बारी की 50 वर्षीय और हड़ेटा क्षेत्र के गांव भालू की 38 तथा 33 वर्षीय दो महिलाएं पाॅजीटिव पाई गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *