शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चन्देल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव सांसद व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश नीतू वर्मा सोनी की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। तीन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
राज्य कार्यकारिणी में ऊषा शर्मा, बृन्दा सिंह, प्रो. सवित्री वर्मा और श्यामा कैंथला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, शशि ठाकुर, प्रभा वर्मा, अनु राणा, कौशल्या ठाकुर और पुष्पा कटोच को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उधर, पुष्पा शोभटा, कमला वर्मा, राधा कृष्णा, अनिता नेगी, तनु चौहान, माला मैहता, यशोधा देवी, लता ठाकुर, रेणू बजवाड़िया, अधिवक्ता मनीषा व सत्या शर्मा को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा नमिता मेहरा, हीरा श्याम, कमलेश कैंथला और बिमला देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जिला शिमला ग्रामीण से वनिता वर्मा, शिमला शहरी से उमा वर्मा और जिला मंडी से रिंकू चन्देल को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
