Spread the love

शिमला। हिमाचल में शनिवार को कोरोना संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गई। लाहौल-स्पीति जिले से रैफर मयाड़ निवासी और केलांग में तैनात जिला कृषि अधिकारी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में वहां से रैफर किया गया था और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। वहीं, सोलन जिले में भी कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हुई है। साथ ही शिमला और ऊना जिले में भी एक-एक मरीज ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 365 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *