Spread the love

शिमला। जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कौशल मुंगटा ने तबलीगी जमात के लोगों के कारण उठे ख़तरे पर चिंता ज़ाहिर की है। उनका कहना है कि शिमला जिले में लगातार तबलीगी जमात के लोगों की संख्या बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि जुब्बल तहसील के उत्तराखंड की सीमा पर लगी पंचायत सोलंग व पंदरानु में लोग भयभीत हैं, क्योंकि साथ में लगती उत्तराखंड के त्यूनी में अनेकों जमातियों को पकड़ा गया है और साथ में लगते नेरवा में भी कुछ जमाती पकड़े गए हैं। मुंगटा ने कहा कि लोगों में अभी भी यह भय है कि अनेकों जमाती भागे हुए हैं और गांवों में जंगलों में छुपे हो सकते हैं जिनकी खोज करना अत्यंत आवश्यक है। मुंगटा ने ज़िला प्रशासन से मांग की कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ मिलकर पुलिस इनको खोजने का अभियान चलाएं। यदि इस काम में देरी हुई तो आस-पास के 10-15 गांव बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने जमातियों से भी आग्रह किया कि वे स्वेच्छा से टेस्ट करवाएं और सामने आएं, ताकि उन्हें उनके परिवार व इलाक़े को इस बीमारी से सुरक्षित किया जा सके और जानकारी छुपाए जाने पर तबलीगी जमातियों पर सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की भी मांग की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *