Spread the love

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित

शिमला। एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक शुक्रवार को यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अवगत करवाया गया कि निगम ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 94.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया। निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4.90 करोड़ रुपये (ऑडिट से पूर्व) का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये (ऑडिट से पूर्व) का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

बागवानी मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन को राज्य के किसानों के हित में अपनी संपूर्ण गतिविधियों को सुदृढ़ करना चाहिए और इसके संचालन के तहत पालमपुर, नालागढ़, धर्मपुर और ज्वालामुखी में स्थित निगम के पेट्रोल पंपों की दिशा में भी सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

निदेशक मंडल ने राज्य के किसानों के लाभ के लिए गन्ना और संतरे से बनने वाले उत्पादों के उत्पादन और विनिर्माण पर विचार करने के लिए जिला कांगड़ा के कंदरोरी में स्थित 45.65 कनाल खाली भूमि के उपयोग को भी मंजूरी दी। बागवानी मंत्री ने निर्देश दिए कि इस विषय पर जल्द विचार के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि एचपीएआईसी के एचपीएमसी के साथ विलय की प्रक्रिया को कॉरपोरेट मंत्रालय के साथ चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

बैठक में सचिव बागवानी सी. पालरासू, निदेशक कृषि कुमुद सिंह, प्रबंध निदेशक एचपीएआईसी रीमा कश्यप और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed