Spread the love

मनाली। शिमला से मनाली तक 23 सितंबर 2023 को राज्यपाल द्वारा रवाना की गई साइकलिंग अभियान स्पीति घाटी होते हुऐ हिडिम्बा माता मन्दिर में सम्पन हुई।

इस ‘पैडल टू हील हिमालयाज अभियान का उद्देश्य स्पीति घाटी को कूड़ामुक्त रखना है जिसके लिए हीलिंग हिमालय संस्था के सहयोग से सफ़ाई अभियान भी चलाया गया।

700 किलोमीटर की इस यात्रा में 150 किलीमीटर की ऑफ़ राइडिंग भी की गई। इस अभियान में विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा संजीव कुमार सहित ऊना के 61वर्षीय होटल व्यवसायी राजेंद्र मनन, 51वर्षीय जसवीर सिंह, मंडी के फ़ोटो पत्रकार जसप्रीत पाल शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *