Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के कल्पा उपमण्डल स्थित देवी चण्डिका कोठी माता मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सहित जिला किन्नौर के समस्त लोगों की सुख-शांति व समृद्धि के लिए माता से कामना की।
उन्होंने कहा कि देवी चण्डिका माता को जिला किन्नौर के समस्त देवी-देवताओं में से अधिक शक्तिशाली माना जाता है तथा इनका आर्शीवाद सदैव जिला किन्नौर के लोगों पर रहता है।
इस अवसर पर किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *