Spread the love
शिमला। भले ही अभी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ‌कार्यक्रम जारी नहीं हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दल सक्रिय हैं। इन दलों में जहां बैठकों का दौर चला है, वहीं विरोधियों पर आक्रामक हमले भी जारी है। इस बीच, उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन हो रहा है। लेकिन इसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने लीड लेते हुए चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है‌। इस लिस्ट में 4 नेताओं के नाम हैं‌ और उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस सूची के मुताबिक पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत कांगड़ा जिले के फतेहपुर से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांगड़ा जिले के नगरोटा से उमाकांत डोगरा, पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर और जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से सुदर्शन जस्पा को‌ उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी के हिमाचल के को-इंचार्ज डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने सूची को जारी किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *