Spread the love
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश अवनिाश राय खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। रात्रि भोज पर इन दोनों नेताओं के बीच प्रदेश भाजपा संगठन, आगामी चुनाव और संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान भाजपा सरकार अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन व उनके संगठन और सरकार के अनुभव का यथोचित लाभ संगठन को चुनाव में मिले, इस दृष्टि से यह बैठक अहम मानी जा रही है।
दोनों नेताओं के बीच संगठन को सुदृढ़ करने व संगठन के विभिन्न मोर्चाें प्रकोष्ठों और अनुशांगिक संगठनों के समन्वय और उनकी सकारात्मक भूमिका आगामी चुनावों में किस प्रकार हो, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रेम कुमार धूमल हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं तथा वह दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका संगठन, सरकार और नौकरशाही पर बहुत सकारात्मक प्रभाव है। अविनाश राय खन्ना ने इन सभी विषयों पर प्रेम कुमार धूमल के बड़े अनुभव का लाभ प्राप्त करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *