जयराम ठाकुर ने कहा कि आज शिलान्यास किए गए एलुमनाई (पूर्व छात्र) भवन का निर्माण शीघ्रता से किया जाएगा। यह भवन न केवल पुराने विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करेगा बल्कि विश्वविद्यालय की पुरानी स्मृतियों का संग्रहण भी करेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 53 वर्ष पूर्व स्थापित ए ग्रेड के रूप में मान्यता प्राप्त इस विश्वविद्यालय को अब ए प्लस ग्रेड का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समक्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि खेल और अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय कठिन परिश्रम से प्रयासरत है।
