Spread the love
कुल्लू। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला आगामी 29 जून से पहली जुलाई तक हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलों सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कुल्लू का ऐतिहासिक ढालपुर मैदान तीन दिनों तक मेले की गतिविधियों से सराबोर रहेगा और एक बार फिर से ढालपुर में रौनक लौट आएगी। सहायक आयुक्त शीशपाल नेगी ने मेले की तैयारियों के संबंध में एक बैठक बुलाई।
नेगी ने कहा कि 29 को मेले का शुभारंभ प्रातः 11 बजे राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इससे पूर्व राज्यपाल पौधारोपण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। वह विभिन्न विभागों, स्कूलों व स्वयंसेवी संगठनों द्वारा स्थापित प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। इस दिन राज्यपाल भुंतर में महिलाओं के लिए समेकित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे। वह रेडक्रॉस में दान करने वाले तथा रक्तदान करने वाले व्यक्तियों तथा अन्य संगठनों को सम्मानित भी करेंगे।
नेगी ने कहा कि मेले के दौरान महिलाओं के अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां रखी गई हैं। म्यूजिकल चेयर रेस, रस्सा-कस्सी, चेस, बेबी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। मेले में तम्बोला व रेफरल ड्रॉ भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश अस्पताल अनुभाग की अध्यक्ष साधना ठाकुर पहली जुलाई को प्रातः 11 बजे करेंगी। इस दिन भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। बैठक में जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, सचिव रेडक्रॉस वी.के. मोदगिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed