मंडी। प्रदेश के मंडी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के द्रंग में तरयांबली-कटिंडी मार्ग पर बीती रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी समेत पड़ोस की अन्य युवती गंभीर घायल हो गई। उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक जीप पीछे हटी और करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में जीप चालक काकू की धर्मपत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर घायल हो गई। उन्हें रात को ही जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
