Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल के साथ लगते सांगटी क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस चौकी समरहिल के तहत लोअर सांगटी में 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आत्महत्या करने वाला युवक शहर के एक कॉलेज का छात्र था। इसकी पहचान संतोष कुमार, निवासी खनाग, आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मृतक संतोष अपने बड़े भाई के साथ लोअर सांगटी में एक रिहायशी मकान में किराये के कमरे में रहता था।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात संतोष का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही समरहिल पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएसमी अस्पताल भेज दिया। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *