Spread the love


कुल्लू। 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अरब से रुपए से अधिक की 26 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सड़कें, पुल व जलपूर्ति योजनाओं के अलावा व्यावसायिक भवनों के उद्घाटन व शिलान्यास शामिल हैं।
शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए चौथी बार इस प्रकार की बड़ी विकास योजनाएं प्रदान करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जब भी मुख्यमंत्री से कोई मांग की, उन्होंने इसे स्वीकार करके लोगों की अपेक्षाओं को सहज ही पूरा किया है। विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में करोड़ों की परियोजनाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं और अनेक विकास योजनाओं तथा निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ठाकुर ने कहा कि वह मनाली को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र कई मायनों में अधिकांश मानदण्डों में सबसे उपर है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विधानसभा की जनता में जबरदस्त उत्साह है और लोग खुले मन से उनके स्वागत के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। वह स्वयं पिछले वीरवार से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। जिला भाजपा तथा मण्डल के समस्त पदाधिकारी भी मंत्री के साथ उनका सहयोग कर रहे हैं। समारोह की अपार सफलता सुनिश्चित बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री 28 अगस्त को प्रातः 10.45 बजे बड़ाग्रां विहाल में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और इसके पश्चात जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों व आम लोगों को मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 10 बजे से पहले समारोह स्थल पर पहुंचने की अपील की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed