Spread the love

शिमला। जानेमाने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशि पाल डोगरा द्वारा उत्तराखंड को लेकर की गई भविष्यवाणी बीती रात सच सिद्ध हो गई। पंडित डोगरा ने चार माह पूर्व ही यह घोषणा कर दी थी कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का राजपाठ ज्यादा देर तक नहीं चलेगा। 

पं. डोगरा ने उत्तराखंड में तीर्थ सिंह रावत द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद अंक गणना के आधार पर यह घोषणा कर दी थी कि उनका कार्यकाल अधिक नहीं चलेगा। उनकी यह भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंपा और शनिवार को वहां नए सीएम का चयन हो गया। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के रूप में तीर्थ सिंह रावत के शपथ लेने के बाद पं. डोगरा ने अंक गणना के आधार पर उनके राजयोग भंग होने की आशंका जताई थी। पं. डोगरा ने तीर्थ सिंह रावत के सीएम का पदभार ग्रहण करने के दौरान जो गणना की थी, उसके मुताबिक अंक ज्योतिष के हिसाब से 58वें वर्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का राजयोग भंग होने की आशंका लग रही है। उनके मुताबिक तीर्थ सिंह रावत की जन्म तिथि 9 अप्रैल 1964 है। इसके हिसाब से 9 अंक मंगल का है। जन्मदिन से ठीक 31 दिन पहले उन्होंने 10वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। एक अंक सूर्य का अंक है। 31 दिन पहले शपथ ली 31=3+1=4 राहु का अंक है। ऐसे में कहीं राहु कोई ग्रहण न लगा दे और समय से पहले ही कहीं सत्ता से बाहर न हो जाए।

पं. डोगरा ने उस समय कहा था कि 2021 जो 5 अंक है, 5 बुध का अंक है। बुध नपुसंक ग्रह है, जिसके साथ बैठेगा उसका वैसा प्रभाव देगा। वहीं, बुध वाणी का कारक भी है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना पड़ता है। तीरथ सिंह रावत 9 अप्रैल 2021 को 57वें वर्ष को पूर्ण कर लेंगे व 58वें वर्ष में प्रवेश कर लेंगे। गणना के मुताबिक 57वां वर्ष 5+7=12=1+2=3 गुरु का अंक, जिसने सत्ता सुख दिया। लेकिन 9 अप्रैल 2021 को 58वें वर्ष में प्रवेश पर 5+8=13=1+3=4 राहु का अंक आ रहा है। मूल अंक 9 है। 9+4=13=1+3=4 राहु का अंक बनता है। वहीं, 9 अप्रैल जन्मदिन के बाद 13 अप्रैल 2021 को नव संवत भी राहु पर शुरू हो रहा है। नव संवत भी शुभ नहीं है, जो राज योग भंग करवा सकता है और आज यह सब घट गया है। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी पंडित डोगरा द्वारा हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को लेकर एक भविष्यवाणी की थी, वह भी दो दिन बाद ही सच साबित हो गई थी।
कई नेताओं व हस्तियों ने साधा संपर्क 
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड पर की गई सटीक भविष्यवाणी के बाद पं. शशिपाल डोगरा से अपना भविष्य जानने वालों कतार लंबी हो गई है। जैसे ही पं. डोगरा द्वारा की गई भविष्यवाणी की सूचना चारों ओर फैली, उनसे बड़े-बड़े राजनीतिक हस्तियां, चुनावों में टिकट के चाहवान समेत अन्य बड़ी-बड़ी हस्तियों ने पं. शशिपाल डोगरा से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed