Spread the love

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील के रामनगर पंचायत के अंतर्गत फ़नैल गांव में आधा दर्ज़न से अधिक रिहायशी मकानों के जलकर क्षति व एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन द्वारा प्रभावितों को फ़ौरी राहत राशि, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था व राशन उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। उन्होंने सरकार अग्नि प्रभावितों को आपदा राहत कोष के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता शीघ्र-अति-शीघ्र देने की मांग की है। रोहित ठाकुर ने अग्नि पीड़ितों के प्रति संवेदना व दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed