Spread the love
शिमला। प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन थाना के तहत बुधवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुमारसैन के तहत बड़ागांव सड़क पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान हिमांशु (17) कन्ना भरेड़ी, कुमारसैन, जिला शिमला, आदित्य वर्मा (22) गांव निरमंड और देवराज (21) गांव बायल, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को सड़क तक पहुंचाया। वहीं, मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना भी दे दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *