शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस के 32 मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 11, ऊना में 6, कांगड़ा में 4, बिलासपुर में 3, चंबा, सिरमौर व सोलन जिले में 2-2, हमीरपुर व शिमला जिले में एक-एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 58344 मामले हो चुके हैं। अब तक राज्य में इस संक्रमण से 57052 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 298 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 981 मरीजों को मौत हो चुकी है।
